हिन्दी में कैसे लिखें? |
|
आप बहुत आसानी से ब्लॉग पर हिन्दी में टिप्पणी लिख सकते हैं. इसके लिये आप को अलग से हिन्दी टाईपिंग सीखने की आवश्यकता नही है, अब इंगलिश कीबोर्ड के उपयोग से ही ऐसा संभव है. इस ब्लॉग पर 'इनडिक आई एम ई' नामक एक 'प्लगइन' का उपयोग किया गया है जो आप को इंगलिश व हिन्दी दोनो में लिखने की सुविधा देता है. इस के लिए कृपया 'ब्लॉग पृष्ठ सक्रीन' पर दाईं ओर ऊपर देखें (नीचे दिए उदाहरण में देखें).
इस खाने में अगर 'देवनागरी'चुना हुआ है (डिफ़ॉल्ट रूप से देवनागरी ही चुना हुआ है) तो आप हिन्दी में टाईपिंग करने के लिये तैयार हैं. हिन्दी में टाईपिंग बेहद आसान है. यहाँ तक कि एक बच्चा भी एक मिनट में टाइप करना सीख सकता हैं. उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति अंग्रेजी में हिन्दी को "aap kaise ho" इस प्रकार लिखता है. इसे हिन्दी में लिखने के लिए भी आप को (aap kaise ho) ठीक ऐसा ही लिखना है और 'इंडिक आई एम ई' इसे स्वतः ही "आप कैसे हो" लिख देगा. इस जादू के पीछे मूल विचार आपके अंग्रेजी कीबोर्ड के की-स्ट्रोकस को हिन्दी भाषा के शब्दों में ढालना है. |
नए सीखने वालों के लिए युक्तियाँ |
|
भारतीय भाषाओं के सभी अक्षर नीचे दी गई छवि में दिखाए गए हैं. इस में बताया गया है कि हिन्दी का कौन सा अक्षर अंग्रेजी के किस अक्षर को टाईप कर के लिखा जा सकता है.
उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए, एक हिन्दी अक्षर दो अलग अंग्रेजी अक्षरों के मिलान से लिखा जा सकता है. उदाहरण के लिए, 'फ' लिखने के लिए pha या fa लिखना होगा. आधा अक्षर टाइप करने के लिए, व्यंजन के बाद स्वर को टाइप ना करें, इस प्रकार आप आधा अक्षर लिख सकेंगें. मान लिजिए आप "प्याला" टाइप करना चाहते हैं तो पहले आप 'p' टाइप करें, यह "प्" लिखेगा जो कि एक आधा अक्षर है, अब अगर आप "Y" टाइप करेंगे तो "प्य्" लिखा जाएगा. "प्" आधा अक्षर है लेकिन आधे अक्षर "य्" के साथ संयुक्त करने पर "प्य्" लिखा जाएगा. तो बुनियादी तौर पर आप को "प्याला" लिखने के लिये आप को अंग्रेजी में "pyaalaa" टाइप करना होगा. |
| » और अधिक मदद के लिए यहां क्लिक करें!! |
| » कभी भी, किसी भी आवश्यकता के लिये हिन्दी व अन्य भारतीय भाषाओं में लिखने के लिये यहां क्लिक करें!! आप यहां से अपना लिखा 'कॉपी' कर के कहीं भी 'पेस्ट' कर सकते हैं, बल्कि आप 'ईमेल कॉम्पोस बो्क्स' या 'आउटलुक ऐक्सप्रैस' में भी 'पेस्ट' कर सकते हैं और अपने मित्रों को हिन्दी में ईमेल भेज कर आश्चर्य-चकित कर सकते हैं. अगर आप 'आउटलुक ऐक्सप्रैस' से हिन्दी में ईमेल भेजते हैं तो आप को भेजते समय 'Unicode' विकल्प को चुनना होगा. इस विकल्प के लिए आउटलुक ईमेल भेजते समय आप से स्वतः ही पूछेगा. |