ब्लॉग - नीरज बाली

नमस्कार मित्रों !!

नीरज बाली द्वारा Apr.09, 2009 को, "सामान्य" श्रेणी के अंतर्गत

मेरा नाम नीरज बाली है. मैं भारत की राजधानी दिल्ली में रहता हूँ.

मैं एक स्वतंत्र वेब रचनाकार (डिजाइनर) हूँ. वर्ष 1996 में, ‘मल्टीमीडिया’ में डिप्लोमा करने के बाद मैंने अपने कैरियर की शुरूआत की. सौभाग्य से, पहली नौकरी से ही मु्झे एक वेब डिजाइनर के रूप में काम करने का मौका मिला. तब से आज तक मैं सभी तकनीकी अद्यतन और वेब डिजाइन के क्षेत्र में नई प्रवृत्तियों के साथ संबद्ध रहा हूँ.

मेरे पास वेब और ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र में 12 साल का व्यापक अनुभव है जो कि एक तकनीकी और रचनात्मक ज्ञान के भंडार की तरह् है. मैं आज अपने हर अनुभव को सब के साथ साझा करना चाहता हूँ. इसी मनशा से मैं अपना खुद का ब्लोग शूरू कर रहा हूँ. मैं बाल्यावस्था से ही ग़ज़लें व लेख लिखता रहा हूं और आज चाह्ता हूँ कि संसार भी उन्हें जाने और पढ़े.

मेरा मुख्य उदेश्य अपनी मातृ-भाषा द्वारा उन युवा भारतीयों तक अपने विचार और अनुभव पहुंचाना है जो हिन्दी पढ़ने तथा पढ़ाने में गर्व महसूस करते हैं, जो अपनी संस्कृति और उसके मूल्यों का सम्मान करते हैं, जो विश्वास करते है कि अंग्रेजी सफलता के लिए पूरी तरह से महत्वपूर्ण नहीं है जबकि सबसे महत्वपूर्ण हैं आत्मविश्वास तथा सकारात्मकता.

अपने ब्लॉग में, मैं सभी राष्ट्रीय, सामाजिक, दार्शनिक, आध्यात्मिक व शैक्षणिक विषयों पर लेख लिखता रहूंगा. मेरा अनुरोध है कि आप मेरे ब्लॉग पर उपस्थिति पंजीकृत कराते रहें और सभी विषयों पर टिप्पणी लिखते रहें.


टीका-टिप्पणी लिखें

हिन्दी में कैसे लिखें?

टिप्पणी

कुछ खोज रहे हैं?

विषय-वस्तु खोजने के लिए नीचे के फार्म का उपयोग करें:

जो आप ढूँढ रहे हो क्या आपको नहीं मिला? कृप्या एक पोस्ट पर टिप्पणी लिखें या मुझ से संपर्क करें ताकि मैं आपकी सहायता कर सकूं!

उपयोगी संसर्ग!

कुछ अत्यधिक अनुग्रहित वेबसाइट...

पुरालेखागार: (Archives)

सभी प्रविष्टियां, कालक्रमबद्ध...